"बुद्ध - जन कल्याण समिति" आगरा
शाक्य, मौर्य, कुशवाह एवं सैनी समाज का संगठन
1 - बुद्ध जन कल्याण समिति आगरा-सूचना
- बुद्ध जन-कल्याण समिति आगरा के समस्त सम्मानित सदस्यों एवं पूर्व तथा वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा निरंतर दिए गए सदस्यता शुल्क एवं समाज हेतु कम्युनिटी सेंटर / बुद्ध विहार " कपिलवसतु " के लिए किए गये विशेष आर्थिक सहयोग/ धम्मदान से एकत्र हुई धनराशि से सेमफॉरड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के सामने निकट शास्त्रीपुरम आगरा में 200 वर्ग गज भूमि का एक प्लाट समिति द्वारा क्रय किया गया तथा तहसील कार्यालय में आज दिनांक 27-01-2023 को रजिस्ट्रेशन कार्य भी पूर्ण कराया गया। उक्त उपलब्धि हासिल करने में आप सभी के साथ सम्पूर्ण समाज का योगदान है। सबको ढेरों बधाइयां एवं शुभकामनाओं के साथ बहुत- बहुत धन्यवाद। हम आशा करते हैं कि हमारा प्रबुद्ध समाज उद्देश्य पूर्ण होने तक समिति के साथ निरंतर सहयोग करता रहेगा । इं- रामकृष्ण शाक्य- अध्यक्ष। रामफल सिंह शाक्य- सचिव। बुद्ध जन कल्याण समिति आगरा।
2 - शरद महोत्सव पद यात्रा - 2019
- रविवार दि. 13/10/2019 को प्रातः 9:00 बजे कारगिल पेट्रोल पंप क्रासिंग, आगरा से कार्यक्रम स्थल "मंगलम विवाह स्थल", श्यामनगर, शाहगंज बोदला रोड, आगरा तक पद यात्रा का आयोजन किया गया | पद यात्रा उपरान्त "शरद महोत्सव 2019" का आयोजन किया गया |
3 - शरद महोत्सव -2019
- बुद्ध जन-कल्याण समिति, आगरा द्वारा "शरद महोत्सव 2019" का आयोजन रविवार दि. 13/10/2019 को प्रातः 11:00 बजे "मंगलम विवाह स्थल", श्यामनगर, शाहगंज बोदला रोड, आगरा में मनाया गया | जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान, सामाजिक विकास चर्चा, वरिष्ठ समाजसेवी नागरिक सम्मान आदि का आयोजन किया गया |
4 - भगवान गौतम बुद्ध जयंती समारोह - 2019
- दिन शनिवार दि. 18.05.2019 को भगवान गौतम बुद्ध की पावन जयंती पर अन्ना इकोन के पास बोदला सिकंदरा रोड पीपल के वृक्ष के नीचे प्रातः 10.00 बजे से खीर (प्रसाद) का वितरण किया गया । जिसमें समिति के अध्यक्ष इंजीनियर महेश चन्द्र शाक्य, सचिव इंजीनियर भागवान दास मौर्य, आदि ने राहगीरों को भागवान गौतम बुद्ध के आदर्शों के बारे में बताया | इस पावन अवसर पर बुद्ध जन-कल्याण समिति, आगरा के समस्त सदस्य गण उपस्थित रहे |
5 - शिक्षा की नई पहल:
- समिति के अध्यक्ष जी ने अपने पूज्य पिताश्री की पुण्य स्मृति में निर्धन मेधाबी छात्र छात्रा के सहायतार्थ 12000 रुपये का चेक समिति के उपाध्यक्ष रामकृष्ण जी को सौंपा
6 - जल सेवा
- बुद्धजन कल्याण समिति (रजि) और मौर्य सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमटेड के सौजन्य से जनसेवार्थ ठंडे जल की प्याऊ एवं पंछियों के जल की व्यवस्था की गई।
7 - स्वागत :
- दिनांक 28-10-2018 को बुद्ध जन कल्याण समिति आगरा द्वारा शरद् महोत्सव-2018 का आयोजन किया गया। सफल आयोजन के लिए समिति कार्यकारिणी पदाधिकारियों तथा समस्त सदस्यों एवं समाज के सकारात्मक सहयोग के लिए हार्दिक आभार। मुख्य अतिथि माननीय श्री तपेन्द्र शाक्य राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्यक् पार्टी ,विशिष्ट अतिथि डॉ भारत सिंह शाक्य कुलपति अलवर, विशिष्ट अतिथि माननीय श्री सूरजसिंह शाक्य पूर्व मन्त्री उ प्र सरकार, विशिष्ट अतिथि श्री दौलतराम कुशवाहा पूर्व आगरा जिला पंचायत अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थित एवं प्रेरणादायक उदबोधन के लिए साभार हार्दिक धन्यवाद। इंजी महेश चंद्र शाक्य, (अध्यक्ष) बुद्ध जन-कल्याण समिति आगरा ।
Toggle navigation
मुख्य प्रष्ठ
हमारे बारे में
संस्था सदस्यता
सदस्यता समाप्ति
कार्यकारिणी सदस्य
बैलेंस शीट
उद्देश्य
प्रमाण-पत्र
उत्सव
सदस्य
सदस्यता फार्म
सम्पर्क
नामांकन फॉर्म
वीडियो
उत्सव
बुद्ध जयंती समारोह
जारी करने की तिथि :
17/08/2018
और देखें
बुद्ध विचार गोष्ठी
जारी करने की तिथि :
11/10/2017
और देखें
होली मिलन समारोह
जारी करने की तिथि :
18/03/2012
और देखें
शरद् महोत्सव-2018
जारी करने की तिथि :
28/10/2018
और देखें
बुद्ध जयंती - 2019
जारी करने की तिथि :
18/05/2019
और देखें
भूमि पूजन कार्यक्रम
जारी करने की तिथि :
05/02/2023
और देखें