"बुद्ध - जन कल्याण समिति" आगरा
शाक्य, मौर्य, कुशवाह एवं सैनी समाज का संगठन

समिति के उद्देश्य

  • महामानव बुद्ध की प्राणी मात्र के कल्याण एवं उन्नति की भावना से ओत-प्रोत आदर्शों एवं विचारों को मूर्त रूप देना एवं उनके द्वारा प्राणी मात्र के कल्याण हेतु किए गए कार्यों को आगे बढ़ाना |
  • मानव के सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन |
  • समाज में सामाजिक सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक विकास हेतु संस्थाओं विहारों आदि का संचालन |
  • समाज में सामाजिक सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक विकास हेतु संस्थाओं विहारों आदि का संचालन |
  • समाज के कमजोर एवं पिछड़े तबकों जैसे -बाल महिला ,विकलांग,निरक्षर ,निराश्रित वृद्ध एवं असहाय के कल्याण हेतु संस्थााओं की स्थापना |
  • राष्ट्रीय एकता की समृद्धि के लिए सामाजिक शिविरों, वाद -विवाद प्रतियोगिताओं , सांस्कृतिक कार्यक्रमों , सामूहिक विवाहों , कवि सम्मेलनों एवं विचार गोष्ठियों का आयोजन |
  • देश की बढ़ती हुई , जनसँख्या की समस्याओं , मद्यनिषेध , वाल- विवाह , बालश्रम , वैश्यावृत्ति जैसी समस्याओं का निराकरण कराना एवं जल प्रबन्धन गरीबी बेरोजगारी सेउत्पन्न असंतोष के समाधान हेतु समाज को वैज्ञानिक कार्यक्रमों की ओर आकर्षित करना |
  • सामाजिक जन-कल्याणकारी कार्य करना एवं जन विरोधी गतिविधियों का निराकरण कराना |
  • राष्ट्रभाषा को प्रोत्साहन, लोक साहित्य , लोक शिल्प एवं लोक कलाओं के विकास हेतु पत्र -पत्रिकाओं का प्रकाशन |
  • योग एवं शारीरिक शिक्षा के प्रासार हेतु विविध संगोष्ठियों और कार्यक्रमों का आयोजन |
  • प्रकृति एवं मानव के मध्य साहचर्य विकसित करना जैसे स्वच्छता कार्यक्रमों और वृक्षारोपण द्वारा पर्यावरण का संरक्षण आदि राष्ट्रीय कार्यों में सहयोग |
  • समाज में उभरती नाना प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु विभिन्न प्रकार की कार्यशालाओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन करना |