"बुद्ध - जन कल्याण समिति" आगरा
शाक्य, मौर्य, कुशवाह एवं सैनी समाज का संगठन

संस्था की सदस्यता ( नियम 6)

  • 1. प्रत्येक व्यक्ति जो भारत का नागरिक होने हेतु अर्ह हो, तथा समिति की नियमावली के प्रति आस्था रखता हो संस्था का सदस्य हो सकेगा ।
  • 2 . सदस्यता हेतु प्रत्येक आवेदन-पत्र पर के अध्यक्ष अनुमोदन के पश्चात ही सदस्यता शुल्क जमा कराया जायेगा |
  • 3 . सदस्यता शुल्क नकद /ड्राफ्ट / स्थानीय चैक द्वारा जमा किया जा सकता है। नकद या बैंक ड्राफ्ट डाक अन्य माध्यम से न भेजकर वित्त सचिव के पास सीधे जमा करके रसीद प्राप्त करना होगा। तभी सदस्यता शुल्क वैध रूप से जमा माना जायेगा।
  • 4. सदस्यता शुल्क की प्राप्ति रसीद पर वित्त सचिव के ही हस्ताक्षर होंगे।

सदस्यों का वर्ग

  • संस्थापक सदस्य

    कोई भी व्यक्ति जो नियम 6 अनुसार सदस्य बनने की योग्यता रखता हो, उसने संस्था के स्मृति-पत्र एवं नियमावली पर हस्ताक्षर किए हों और संस्था की एक मुश्त 5000.00 रू० (पांच हजार रू० ) या अधिक सदस्य्ता शुल्क दे-ऐसे सभी सदस्य के संस्थापक सदस्य कहलायेंगें।

  • साधारण सदस्य

    कोई भी व्यक्ति जो नियम 6 के अनुसार सदस्य बनने की योग्यता रखता हो प्रति वर्ष 500 रू० (पांच सौ रू०) सदस्यता शुल्क देकर साधारण सदस्य हो सकेगा।

  • आजीवन सदस्य

    नियम 6 की शर्तों के अधीन यदि कोई व्यक्ति 5000 रू० (पांच हजार रू० ) या इससे अधिक सहयोग राशि संस्था को प्रदान करेगा उसे आजीवन सदस्य ' बनाया जा सकेगा।

  • मनोनीत सदस्य

    कोई भी व्यक्ति जो नियम 6 के अनुसार सदस्य बनने की योग्यता रखता हो एवं संस्था के हित में उसकी आवश्यकता महसूस होती हो तो ऐसे किसी व्यक्ति को कार्यकारिणी 3/4 बहुमत से पांच वर्ष की अवधि के लिए बिना शुल्क लिए मनोनीत कर सकती है परन्तु मनोनीत सदस्यों की संख्या दो से अधिक न होगी ।

  • ऐच्छिक सदस्य

    उपरोक्त सभी प्रकार की सदस्यताओं के लिए प्रत्येक आवेदन कार्यकारिणी के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया जायेगा जो कार्यकारिणी द्वारा 3/4 बहुमत से अनुमोदित होने पर मान्य होगा। कार्यकारिणी के विना अनुमोदन के आवेदक का प्रार्थना पत्र अस्वीकार करते हुए सदस्यता शुल्क वापिस कर दी जायेगी ।संस्था के प्रत्येक सदस्य को प्रत्येक वर्ष की एक निश्चित अवधि (माहअप्रैल) में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण सदस्यता शुल्क देकर रू० 500.00/- प्रति वर्ष करना आवश्यक है। यह धनराशि ऐच्छिक सदस्यता के नवीनीकरण हेतु रू० 200/ -प्रति वर्ष होगी।